हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    इस देश में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, ठंडे लावा से 37 लोगों की मौत, देखें

    Indonesia Floods
    Indonesia Floods: इस देश में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, ठंडे लावा से 37 लोगों की मौत, देखें

    जकार्ता (एजेंसी)। Indonesia Floods: इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश और ज्वालामुखी की ढलानों से बहते कीचड़ के कारण अचानक बाढ़ आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई और अभी भी 17 लोग लापता हैं। स्थानीय आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को शिन्हुआ को यह जानकारी दी। पश्चिम सुमात्रा प्रांत की आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख फजर सुकमा ने कहा कि लापता लोगों के लिये खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान में सैनिक, पुलिसकर्मी, आपदा एजेंसी और खोज एवं बचाव कार्यालय के कर्मी शामिल हैं। Indonesia Floods

    प्रांतीय आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के एक वरिष्ठ प्रेस अधिकारी मुहरिंर्डो इदवान ने कहा कि बाढ़ के बारे में जानकारी को अधिक वैध बनाने के लिए तनाह दातार रीजेंसी में सूचना केंद्र स्थापित किया गया है। इदवान ने बताया कि मानसून की बारिश और माउंट मारापी की ठंडे लावे वाली ढलानों से कीचड़ के प्रवाह हुआ। कीचड़ वाले पानी की वजह से भूस्खलन हुआ। भारी बारिश के कारण शनिवार देर रात नदी में उफान आ गया। नदी में आए उफान के कारण पश्चिम सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि कई लोग बाढ़ में बह गए और 100 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गईं। ठंडा लावा ज्वालामुखीय सामग्री और मलबे का मिश्रण है जो बारिश में ज्वालामुखी की ढलानों से बहता है। Indonesia Floods

    यह भी पढ़ें:– टाउन धानमण्डी से रोजाना चोरी हो रहे गेहूं से भरे कट्टे, व्यापारियों में रोष

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here