हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में 25...

    कैराना में 252 दावेदारों ने जमा किये अपने नामांकन

    नामांकन-पत्रों की बिक्री के छठे दिन खरीदे गए 32 नामांकन-पत्र, रविवार को 145 दावेदारों ने जमा किये अपने पर्चे

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) नगरीय क्षेत्रों के सामान्य निर्वाचन हेतु तहसील मुख्यालय पर चल रही (Kairana) नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभी तक कुल 252 दावेदारों ने अपने पर्चे जमा किये है। वही, छठे दिन भी 32 नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई। वही, कैराना व कांधला नगरीय क्षेत्रों में निर्वाचन हेतु कुल 465 नामांकन-पत्र विक्रय हो चुके है।

    यह भी पढ़ें:– कैराना में एएसपी ने संभाला मोर्चा, अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन

    तहसील मुख्यालय पर छठे दिन भी नगरीय क्षेत्रों में होने वाले सामान्य निर्वाचन हेतु नामांकन-पत्रों की बिक्री व जमा करने का कार्य हुआ। रविवार को कैराना व कांधला नगरीय क्षेत्र के लिए 32 नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें कैराना नपा के सभासद पद हेतु 17 तथा कांधला के लिए 15 नामांकन-पत्र खरीदे गए। हालांकि रविवार को कैराना व कांधला अध्यक्ष पद हेतु एक भी नामांकन-पत्र नही बिका। इस दौरान 145 दावेदारों ने अपने नामांकन-पत्र जमा भी किये है, जिसमें तीन नामांकन-पत्र कैराना नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए जमा हुए है, जबकि कांधला अध्यक्ष पद हेतु चार नामांकन-पत्र आए है।

    इसके अलावा कैराना (Kairana) में सभासद पद हेतु 93 व कांधला के लिए 45 दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए है। इस प्रकार अभी तक कैराना व कांधला नगरीय क्षेत्रों से चेयरमैन व सभासद पद हेतु कुल 252 नामांकन-पत्र जमा हो चुके है। उपजिला मजिस्ट्रेट/एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि रविवार को कुल 32 नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई है, जबकि 145 दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल भी किये है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here