हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    Henley Passport Index 2024 : किस देश के पासपोर्ट की डिमांड है सबसे ज्यादा, इस देश का पासपोर्ट है वर्ल्ड का सबसे ज्यादा पॉवरफुल! जानें डिटेल्स

    World's Most Powerful Passports

    Henley Passport Index 2024 : लंदन (एजेंसी)। यदि आप भी विदेशों में जाने के इच्छुक हैं तो आपको पता होना चाहिए कि किस देश में जाना आपके लिए बेहतर होगा और किस देश में नहीं। इसी के आधार पर लंदन स्थित वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट की सूची जारी की है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जुलाई ग्लोबल रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है, जोकि 195 देशों में वीजा-मुक्त सेवाएं प्रदान करता है। दूसरे स्थान पर 5 देश हैं, जिनमें मुख्य रूप से फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन हैं, जो 192 देशों में वीजा-मुक्त सेवा प्रदान करते हैं। World’s Most Powerful Passports

    भारत 58 देशों में वीजा-मुक्त सेवा प्रदान करने वाले सेनेगल और ताजिकिस्तान के साथ 82वें स्थान पर है। दिलचस्प बात यह है कि मालदीव, जिसके भारत के साथ संबंध पिछले साल नवंबर से तनावपूर्ण हैं, 58वें स्थान पर है, जिसके नागरिकों को 96 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच प्राप्त है। चीन 59वें स्थान पर है, क्योंकि यह देश 85 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है। सूची में सबसे नीचे अफगानिस्तान है, जो अपने नागरिकों को सिर्फ़ 26 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच देता है।

    ग्लोबल रैंकिंग में 199 पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जुलाई ग्लोबल रैंकिंग में 199 पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल हैं, जो यूजर्स को उनकी वैश्विक पहुँच और गतिशीलता के बारे में सबसे व्यापक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं। जानें ये जानकारी:- | World’s Most Powerful Passports

    1. सिंगापुर (195 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच)

    2. फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन (192 देश)

    3. ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (191 देश)

    4. बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विटजरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच)

    5. ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल अपने नागरिकों को 189 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच देते हैं

    6. ग्रीस और पोलैंड 188 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच देते हैं

    7. कनाडा, चेकिया, हंगरी और माल्टा 187 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच देते हैं

    8. संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में 8वें स्थान पर है, और यह 182 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच देता है।

    9. एस्टोनिया, लिथुआनिया और संयुक्त अरब अमीरात अपने नागरिकों को 185 देशों में वीजा-मुक्त पहुँच प्रदान करते हैं।

    10. आइसलैंड, लातविया और स्लोवाकिया 184 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा प्रदान करते हैं।

    23rd Haryana State Karate Championship : छा गया सरसा के इस छोटे से गाँव का ये छोटा सा छोरा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here