JEE Mains Results 2026: खारियां (सरसा) (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव बणी की होनहार छात्रा याचिका ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स 2026 में 99.78 पर्सेंटाइल हासिल कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। याचिका विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12वीं (साइंस स्ट्रीम) की छात्रा है। शानदार प्रदर्शन के बाद परिवार, स्कूल और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। Sirsa News
विद्यालय संचालक राजाराम डूडी, प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने याचिका को शुभकामनाएं देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रधानाचार्य ने कहा कि याचिका शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही है। गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, उम्मीद क्लब के सदस्यों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। याचिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया है। Sirsa News















