हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Nicholas Pooran: सबसे कम उम्र में लिया इस महान क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

    Nicholas Pooran retirement News
    Nicholas Pooran: सबसे कम उम्र में लिया इस महान क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

    Nicholas Pooran Retires: नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस अचानक फैसले ने क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनके संन्यास की पुष्टि की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, और अब पूरन के फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों को एक और झटका दिया है। Nicholas Pooran retirement News

    पूरन का भावुक संदेश

    Nicholas Pooran Retires: 29 वर्षीय निकोलस पूरन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “लंबे विचार-विमर्श और मनन के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। यह खेल, जिससे हम सबको प्रेम है, उसने मुझे बहुत कुछ दिया है और आगे भी देता रहेगा। मैरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के दौरान खड़ा होना और मैदान पर अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, यह सब मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय रहा है। टीम का नेतृत्व करना मेरे जीवन का एक अनमोल अनुभव रहा है, जिसे मैं हमेशा दिल में संजो कर रखूंगा।”

    पूरन ने आगे अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा, “आप सभी प्रशंसकों का धन्यवाद, जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। कठिन समय में आपने मुझे हौसला दिया और अच्छे पलों में मेरे साथ जश्न मनाया। मैं अपने परिवार, मित्रों और टीम के साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके समर्थन ने मुझे निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।”

    पूरन का क्रिकेट सफर | Nicholas Pooran retirement News

    निकोलस पूरन ने वर्ष 2014 में अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था। इसके दो वर्ष बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 2018 में उन्हें एकदिवसीय टीम में खेलने का मौका मिला और 2019 विश्व कप के लिए वह टीम का अहम हिस्सा बने। वर्ष 2021 में उन्हें टी20 विश्व कप के लिए उप-कप्तान बनाया गया और अगले ही वर्ष दोनों सीमित ओवरों के प्रारूपों में उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी संभाली।

    आंकड़ों पर एक नज़र

    वनडे मैच: 61
    रन: 1983
    औसत: 39.66
    शतक: 3
    अर्धशतक: 11

    टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच: 106
    रन: 2275
    औसत: 26.14
    अर्धशतक: 13

    पूरन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल श्वेत गेंद क्रिकेट (वनडे और टी20) खेला, लेकिन इस दौरान उन्होंने जिस समर्पण, नेतृत्व और बल्लेबाज़ी कौशल का प्रदर्शन किया, वह वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

    Los Angeles Violence: लॉस एंजिल्‍स में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी ने लिया ये बड़ा …