हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश गूगल ने डूडल ...

    गूगल ने डूडल के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफलता को ऐसे किया सलाम

    Google
    गूगल ने डूडल के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफलता को ऐसे किया सलाम

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग को बखूबी अंजाम देकर जो इतिहास रचा, उसे देश और दुनिया भर के मुल्कों ने तो सराहा ही आज के युग की लाइफलाइन माने जाने वाले इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भी अपने डूडल के माध्यम से भारत की इस शानदार कामयाबी को सलाम किया है। Google

    गूगल (Google) महत्वपूर्ण अवसरों पर आकर्षक डूडल देकर घटना विशेष के महत्व को दर्शाता है और कल भारत के चंद्रयान मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग की ऐतिहासिक घटना पर भी गूगल ने आकर्षक डूडल बनाया गया है। इस डूडल में गूगल की स्पेलिंग के दूसरे ‘ओ’ अक्षर को चंद्रमा के आकार दिया गया है, जो मुस्कुरा रहा है और उसके दक्षिणी ध्रुव पर भारत के चंद्रयान को दिखाया गया है।

    चंद्रयान 3 ने रचा इतिहास | Google

    डूडल में एक जिफ भी लगाया गया है जिसमें चंद्रयान जब चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा था तो चांद उसे हैरानी से देखता है और जब चंद्रयान उसकी सतह पर उतरता है और रोवर सतह पर चलता है तो वह खुश हो जाता है। चांद के आस पास टिमटिमाते तारे में दिखाये गये हैं। गौरतलब है कि भारत का चंद्रयान-3 बेहद सटीकता के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा है।

    चंद्रमा का यह हिस्सा लैंडिंग के हिसाब से बेहद खतरनाक माना जाता है और यही वजह है कि अभी तक दुनिया के जिस भी देश ने यान भेजे हैं वह उसके इक्वेटोरियल रीजन पर ही उतारे गये हैं। कोई देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर नहीं पाया लेकिन कल भारत के चंद्रयान-3 ने इसी हिस्से पर उतरकर एक नया इतिहास रचा, जिसे आज दुनिया अपने अपने तरीके से सलाम कर रही है। Google

    यह भी पढ़ें:– खुद का घर है नहीं, फिर भी बिजली के चार मीटर दिखाकर बीपीएल सूची से किया बाहर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here