Stomach Cleansing Juice: जूस नहीं ये मामूली, मिनटों में साफ करें आंतें मैली-कुचैली, पेट की हर समस्या से राहत दिला, हैल्दी बनाए

Stomach Cleansing Juice
Stomach Cleansing Juice: जूस नहीं ये मामूली, मिनटों में साफ करें आंतें मैली-कुचैली, पेट की हर समस्या से राहत दिला, हैल्दी बनाए

Stomach Cleansing Juice:अनियमित दिनचर्या एवं अनुचित खानपान के कारण अधिकतर लोग पेट की विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं। पेट की ये समस्याएं अगर लगातार बनी रहती हैं तो आंतों में मैल, गंदगी जमा होने लगती है। कुछ एक्सपर्ट इस पर शोध भी कर चुके हैं जिससे यह बात निकलकर सामने आई है कि जब आंतों में गंदगी जमा हो जाती है तो इसका सीधा संबंध दिमाग से होता है और जब आपकी डाइट अनहेल्दी हो जाती है, तब आंतों में गंदगी जमा होने लगती है।

इससे पेट की विभिन्न समस्याएं जैसे गैस, बदहजमी, ब्लोटिंग, भारीपन, कब्ज आदि होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपके लिए कुछ खास जूस का सेवन करने की सलाह लेकर आए हैं, जिनको पीने से आपकी आंतों की गंदगी तेजी से साफ होगी और पेट की इन समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। तो आइये जानते हैं वो कौन-कौन से जूस हैं जो हैल्दी और असरकारक हैं, आपकी मैली आंतों की सफाई के लिए।

Head and Neck Cancers: कैसे होती है मुंह के कैंसर की शुरूआत? जानें इसके शुरूआती लक्षण

गाजर-संतरे का जूस | Stomach Cleansing Juice

एक फूड एक्सपर्ट के अनुसार संतरे का जूस पावरफुल एंटीआॅक्सीडेंट्स से परिपूर्ण होता है। वहीं गाजर में बीटा कैरोटिन मौजूद होते हैं। ये दोनों ही चीजें फाइबर से भी भरपूर होती हैं। जूस बनाते समय अगर आप इसमें अदरक और मिला लें तो सोने में सुहागा हो जाए। इस जूस के पीने से पेट पूरी तरह साफ हो जाता है। इतना ही नहीं गाजर-संतरे का यह जूस पीने से पाचन संबंधी सभी समस्याओं से भी निजात मिल जाती है। इसके साथ ही पेट दर्द, क्रैंप, ब्लॉटिंग आदि से भी पीछा छूट जाता है। यह जूस इतना लाभकारी होता है कि यह पेट से टॉक्सिन को भी निकाल देता है।

Stomach Cleansing Juice
Stomach Cleansing Juice: जूस नहीं ये मामूली, मिनटों में साफ करें आंतें मैली-कुचैली, पेट की हर समस्या से राहत दिला, हैल्दी बनाए

खीरा-पुदीना जूस

खीरा फाइबर से भरपूर होता है वहीं पुदीना में औषधीय गुणों का खजाना छिपा है। पुदीना पेट संबंधी विभिन्न समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। अगर दोनों को मिलाकर इनका जूस निकालकर पीया जाए तो यह आंत के कोने-कोने से गंदगी को निकाल बाहर कर देता है। यह जूस कैसे बनाना है इसके लिए एक खीरा छील लें और इसमें 8 से 10 पुदीने के पत्ते, 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर इन सबको ग्राइंड कर लें। जूस बनकर तैयार हो जाएगा। इस जूस का सेवन करने से दो दिनों के अंदर ही आप फर्क महसूस करने लगोगे।

Onion Oil For Hair Care: बालों की हर समस्याओं का एक घरेलू उपाय, बस प्याज के तेल को इस तरह करें इस्तेमाल

सेब जूस

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेब का जूस पेट साफ करने में अहम भूमिका निभाता है। यह पेट के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार सेब का जूस आंतों में जमा हुए मैल को साफ करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब का जूस पीने के बाद आप देखोगे कि तेजी से आपका पेट साफ हो जाएगा।

मिक्स वेजिटेबल जूस

अपने शरीर को भरपूर लाभ देने के लिए मिक्स वेजिटेबल जूस का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इस जूस का तत्काल असर पेट पर दिखता है। बता दें कि आपको बेजिटेबल जूस में कौन-कौन सी सब्जी का प्रयोग करना है जो आपके शरीर के लिए लाभकारी हो उनमें हैं-फूलगोभी, ब्रोकली, पालक, टमाटर, गाजर, बंद गोभी, लौकी, करेला आदि। आपको क्या करना है कि जूसर से इसका जूस निकाल कर इसका सेवन करें। मिक्स वेजिटेबल जूस लिवर और किडनी को भी साफ कर देता है।

Urine symptoms of kidney disease: सावधान! इस तरह से आ रहा है पेशाब, तो मानो किडनी खराब!

लेमन जूस

अगर आपको लगता है कि आपके पेट में ज्यादा गंदगी जमा हो गई है, पेट भारी-भारी रहता है, कॉन्स्टिपेशन है तो इसका तत्काल इलाज करने के लिए पानी को उबालें और उसे ठंडा कर लें। ठंडा होने पर उसमें लेमन जूस मिला दें। स्वादानुसार आप अगर चाहें तो इसमें थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। इस जूस का एक गिलास पीने के कुछ समय बाद ही आप देखेंगे कि आपका पेट साफ होने लगेगा। इससे एसिडिटी की समस्या से तत्काल छुटकारा मिलेगा। यह जूस पेट में छिपे हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।

Urine symptoms of kidney disease: सावधान! इस तरह से आ रहा है पेशाब, तो मानो किडनी खराब!

नोट : लेख में दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।