हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश Winter Specia...

    Winter Special Laddu: ठंड में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगा यह लड्डू, स्वाद भी ऐसा कि भूल जाएंगे मोतीचूर लड्डू

    Winter Special Laddu
    Winter Special Laddu: ठंड में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगा यह लड्डू, स्वाद भी ऐसा कि भूल जाएंगे मोतीचूर लड्डू

    Winter Special Laddu: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है, और अब सुबह और शाम दोनों ही टाइम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और ऐसी ठंड में बुजुर्ग तो बुजुर्ग जवानों के भी जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। वहीं कभी-कभी तो इतनी ठंड पड़ती है कि बच्चों को भी दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं, तो आप मात्र एक लड्डू के सेवन से अपनी इस समस्या से छूटकारा पा सकते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं मड़वा के लड्डू की। जिसे रागी का लड्डू भी कहा जाता है।

    झारखंड में पाई जाती है रागी | Winter Special Laddu

    बता दें कि रागी को अधिकतर झारखंड के खेतों में अधिक उगाया जाता है। यहां के स्थानीय आदिवासी इसकी खेते करते हैं और अपनी दिनचर्या में ल्मड़वा को शामिल करते हैं। वहीं आदिवासियों का नाश्ता ही मढ़वा की रोटी और सब्जी से होता है, लेकिन इस आटे से सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि इससे लड्डू भी बनाए जा सकते हैं, जो विटामिन व कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द में काफी आराम दिलाता है।

    ऐसे बनाया जाता है मड़वा का लड्डू

    बता दें कि मड़वा का लड्डू बनाना काफी आसान है। इसे आप घर पर ही आसान तरीके से बना सकते हैं, चलिए आपको इसे बनाने के विधि और सामग्री बताते है।
    लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
    मड़वा का आटा
    घी, गुड़, पिसा हुआ खजूर
    ड्राई फ्रूट्स इच्छानुसार

    बनाने की विधि

    मड़वाके लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले और मड़वा का आटा लेना हैं और आटे को 2 चम्मच घी के साथ कढाई में फ्राई कर लेना है, फ्राई हो जाने के बाद आटे को नीचे उतार देना है और फिर उसमें गुड़, पिसा हुआ खजूर, ड्राई फ्रूट्स व 2 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाना है और मिलाने के बाद अपने हाथों से इसका गोल आकार बनाकर लड्डू बना लें।

    लड्डू खाते समय इन बातों का रखें विशेष खयाल

    वैसे तो रागी के लड्डू जोड़ों के दर्द के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं हैं कि आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करें। हर दिन सुबह खाली पेट बस एक लड्डू ही आपको खाना है, क्योंकि इसका अधिक सेवन से पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। क्योंकि ये बहुत गर्म होते हैं, और इसी वजह से दस्त, कब्ज, एसिडिटी व शरीर में अधिक गर्माहट से पसीने आने जैसी समस्या आपको हो सकती हैं। इसलिए आपको दिन में सिर्फ एक ही लड्डू का सेवन करना हैं।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। काल कर सकते हैं। इसके अलावा ये स्कैल्प में सूजन को रोकते हैं, जिससे बालों का झड़ना रुक जाता हैं।

    Garlic And Ghee: स्ट्रॉग इम्यूनिटी के लिए करें घी और लहसुन का सेवन, एक साथ खाने से मिलते हैं और भी फायदे ….

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here