हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Faridabad: था...

    Faridabad: थार से स्टंट करना इस नाबालिग को पड़ा भारी, 100 फीट गहरी खाई में गिरी थार

    Faridabad News
    Faridabad: थार से स्टंट करना इस नाबालिग को पड़ा भारी, 100 फीट गहरी खाई में गिरी थार

    Faridabad Thar Accident: फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। थार से स्टंट करना एक नाबालिग को उस समय भरी पड़ गया जब उसका दोस्त थार चलाते समय उस पर से कंट्रोल खो बैठा और नाबालिग की जान चली गई। मामला फरीदाबाद के धौज थाना इलाके के सिरोही गांव का है। इस हादसे में दो और युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरोही गांव के पहाड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी इलाके में स्टंट करते समय थार गाड़ी करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। Faridabad News

    हादसे में 15 वर्षीय किशोर सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक और एक अन्य किशोर घायल हो गए। मृतक सोहन नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता प्रमोद एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया। घायलों में 20 वर्षीय विकास और 16 वर्षीय हेमंत शामिल हैं। दोनों का इलाज धौज स्थित अलफलाह अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहन पड़ोस में रहने वाले विकास के परिवार ने करीब एक महीने पहले ही थार गाड़ी खरीदी थी। मंगलवार दोपहर विकास, सोहन और हेमंत घूमने निकल पड़े। बताया जा रहा है कि वे सोहना-बल्लभगढ़ मेन रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच गए। वहां खाई के किनारे गाड़ी खड़ी कर स्टंट करने लगे। इसी दौरान विकास से गाड़ी आउट आॅफ कंट्रोल होकर खाई में जा गिरी। धौज थाना प्रभारी दर्पण कुमार का कहना है क्रेन की मदद से थार गाड़ी को खाई से बाहर निकलवाया। युवकों को स्थानीय लोगों ने पहले ही उन्हें बाहर निकाल कर अलफलाह अस्पताल में भर्ती करवाया दिया था। Faridabad News

    गाड़ी चला रहे विकास के परिजनों पर केस दर्ज

    मृतक किशोर सोहन के पिता ने बताया कि उन्हें कल दोपहर 2:00 बजे उसे वक्त सूचना मिली जब वह अपने काम पर थे कि उनके बेटे का सिरोही में एक्सीडेंट हो गया है। जैसे ही वे रास्ते में पहुंचे तो पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है। प्रमोद ने बताया कि उसने पहले भी अपने बेटे के दोस्त विकास को समझाया था कि वह उनके बेटे को अपने साथ गाड़ी में ना लेकर जाए लेकिन इसके बावजूद विकास उनके बेटे को पहाड़ी इलाके में ले गया। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी चला रहे विकास के परिजनों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। Faridabad News