हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Expressways in UP: यूपी के इन 75 गांवों से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, रूट में किया गया ये बदलाव, यहां पढें पूरी जानकारी…

    Expressways in UP
    Expressways in UP: यूपी के इन 75 गांवों से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, रूट में किया गया ये बदलाव, यहां पढें पूरी जानकारी...

    Ganga Expressway: मुज्जफरनगर (सच कहूं/अनु सैनी)। Uttar Pradesh के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई हैं, दरअसल मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण में विस्तार को लेकर बड़ी खबर हैं। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण में वाराणसी और गाजीपुर होते हुए बलिया तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। करीब 350 किलोमीटर लंबे और 6 लेन के एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने दूसरे चरण का सर्वे पूरा करा लिया हैं, वाराणसी के पिंडरा और सरद तहसीलों के 75 राजस्व गांवों को इस योजना के तहत चिह्रित किया गया हैं। Expressways in UP

    Google Jobs: MCA, B-Tech वालों का इंतजार हुआ खत्म, Google ने निकाली भर्ती, अगर है ये डिग्री तो तुरंत करें अप्लाई

    गंगा के करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है, फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं, UP की योगी आदित्यनाथ सरकार और यूपीडा इस संबंध में तैयारी कर रहे हैं। अब दूसरे चरण के लिए भी सर्वे का शुरू किया गया काम पूरा कराया गया हैं। इससे प्रभावति होने वाले राजस्व गांव को चिह्रित करने के बाद सरकार ने भूमि अधिग्रहण का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

    रूट में किया गया ये बदलाव | Expressways in UP

    गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर होते हुए बलिया तक जाएगा, वर्ष 2021 में इसे प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए वाराणसी रिंग रोड तक प्रस्तावित किया गया था। कुछ कारण से गंगा एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव हुआ हैं, एक्सप्रेसवे अब गंगा के बाएं 10 किलोमीटर के रेंज से ही गुजरेगा, इससे एक्सप्रेसवे के लिए गंगा पर कोई पुल का निर्माण नहीं करना होगा, बलिया तक या गंगा एक्सप्रेस वरुणा, गोमती आदि नदियों के ऊपर से गुजरेगा।

    गाजीपुर के सबसे अधिक गांवों पर प्रभाव | Expressways in UP

    गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सबसे अधिक जमीन गाजीपुर के गांवों से ही ली जाएगी, गाजीपुर की सैदपुर और मोहम्मदाबाद तहसील के 64-64, सदर तहसील के 55 और जखनियां तहसील का कटकापुर गांव परियोजना में शामिल हैं, वाराणसी में सदर तहसील के 53 और पिंडरा के 22 गांव से होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजरेगा।

    वाराणसी के ये गांव किए गए चिह्नित

    पिंडरा तहसीलः- परानापुर, आराजी चंद्रावती, रैपुरा, गुरवट, कनकपुर तिवारीपुर, रामदत्तपुर, करोमा, गहरवारपुर, दुनियापुर,भटौली, सुरवां, गोकुलपुर, पश्चिमपुर, पूरबपुर, खानपट्टी, पयागपुर, पलिया शंभूपुर, पुवारी खुर्द, हरदासपुर, नोनौटी, लुच्चेपुर, सराय काजी, गडवा, पट् जमन पयागपुर, पांडेयपुर और रामपुर।

    सदर तहसीलः- पांडेयपुर, रजवारी, रखौना खजूरी, कल्लीपुर, नागेपुर, बेनीपुर, मेहंदीगंज, हरसोस, दिनदासपुर, परमानंदपुर, सरौनी, राखी, कुरसातो, रामकिशुनपुर, भटौली, सिहोरवा, तलुवा, काशीपुर, पृथ्वीपुर, खेवली, भतसार, मरूई, आयर, सरईयां, सुलेमापुर, भटपुरवा काल, भैटोली, कोहासी, गोसाईपुर मोहांव, रौनाकलां, रौनाखुर्द, टेकारी, हड़ियाडीह, बार्थरा खुर्द, अजांव, हरवंशपुर, गरथौली, कौवापुर, बहरामपुर, बिरनाथीपुर, ऊगापुर, धौरहरा, कुरेसिया, भगवानपुर खुर्द, सरैया, डेंगरूपुर, धौरहरा और रसूलपुर।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here