हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कर्नल कॉलेज क...

    कर्नल कॉलेज की 2 छात्राओं का ताइक्वांडो में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयन हुआ

    Jakhal
    Jakhal कर्नल कॉलेज की 2 छात्राओं का ताइक्वांडो में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयन हुआ

    जाखल (तरसेम सिंह)। कर्नल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, चूलड़ कलां की की छात्रा भूमिका शर्मा पुत्री संजीव शर्मा जाखल, वंशिका शर्मा पुत्री राकेश कुमार निवासी जम्मू दोनों छात्राओं का ताइक्वांडो में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयन हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए कर्नल शिक्षण संस्थान के मुख्य प्रशासक नरेश राठी ने बताया कि गत दिवस पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला की इंटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप मुल्तानी मोदी कॉलेज, पटियाला में करवाई गई, जिसमें उनके कॉलेज की दो लड़कियों ने भाग लिया।

    राठी ने बताया कि कर्नल कॉलेज की छात्रा जाखल की भूमिका शर्मा ने 54 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता, वहीं जम्मू की वंशिका शर्मा ने 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कर्नल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. लखबीर सिंह ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल है और ताइक्वांडो में छात्राओं की भागीदारी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि एक तो इस खेल के कुशल खिलाड़ी विशेषकर छात्राएं इसे आत्मरक्षा के अचूक हथियार के रूप में प्रयोग कर सकती हैं और दूसरा वे इसे अपने भविष्य में करियर के रूप में भी अपना सकती हैं। लॉयन क्लब रॉयल के अध्यक्ष योगेश खनेजा ने कहा कि शिक्षा व खेल सुविधाओं से वंचित जाखल में खिलाडिय़ों के लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए कॉलेज प्रबंधन बधाई का पात्र है। भूमिका शर्मा और वंशिका शर्मा जैसे मेहनती व प्रतिभाशाली बच्चे व उनके परिवार बधाई के पात्र हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here