हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा की इस योजना की हर घर में हो रही चर्चा, जानिये कब होगी शुरू और भाजपा ने क्या कहा…

    Haryana
    Haryana: हरियाणा की इस योजना की हर घर में हो रही चर्चा, जानिये कब होगी शुरू और भाजपा ने क्या कहा...

    Haryana:पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लाड़ो लक्ष्मी योजना को लेकर प्रदेश भर में सराहना हो रही है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रति माह ‘2,100 की सीधी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें हरियाणा कि महिलाओं को एक मजबूत सहारा मिलेगा। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा एवं हरियाणा सरकार की जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्य गीता शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस ऐतिहासिक योजना के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं के मान-सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय है। इससे न केवल महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि समाज में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त होगी। गीता शर्मा ने यह भी कहा कि यह योजना नारी गरिमा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शी सोच को दर्शाती है। भाजपा सरकार महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज के विकास में भागीदार मानती है और लाड़ो लक्ष्मी योजना इसका जीवंत प्रमाण है।

    इस योजना के तहत लाभार्थियों को राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खातों में जमा की जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा की बेटियों और महिलाओं के जीवन में एक नई आशा की किरण लेकर आई है और राज्य सरकार का यह प्रयास महिला कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये योजना 1 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रही है।