हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home देश Ahmedabad New...

    Ahmedabad News Updates: अहमदाबाद में माता-पिता को खोने वाले बेटे की सरकार से ये खास अपील! आँखें भर आएंगी आपकी!

    Ahmedabad News Updates
    Ahmedabad News Updates: अहमदाबाद में माता-पिता को खोने वाले बेटे की सरकार से ये खास अपील! आँखें भर आएंगी आपकी!

    एक दिन और ले लीजिए पर हमें हमारे परिजनों के अंग सही-सलामत सौंप दीजिये

    Air India Plane Crash Updates: नडियाद। अहमदाबाद में हाल ही में हुई भीषण विमान दुर्घटना ने गुजरात के कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस हृदयविदारक हादसे में खेड़ा जिले के 17 से अधिक परिवारों ने अपने प्रियजन खो दिए, जिनमें नडियाद के महादेव तुकाराम पवार और उनकी पत्नी आशाबेन पवार भी शामिल हैं। यह दंपति अपने बेटे से मिलने पहली बार विदेश यात्रा पर निकले थे। दुर्भाग्यवश, यह उनकी पहली और अंतिम हवाई यात्रा बन गई। Ahmedabad News Updates

    दंपति के बेटे रमेश पवार, जो वर्तमान में ब्रिटेन में निवास करते हैं, ने कहा, “माँ-पिताजी की मुझसे आखिरी बातचीत वीडियो कॉल पर हुई थी। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें सीट मिल गई है और वे सही जगह पर बैठे हैं। जाते-जाते उन्होंने ‘जय भारत’ कहा और कॉल समाप्त कर दिया।” रमेश ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता पिछले दस वर्षों से नियमित रूप से मंदिर में सेवा करते आ रहे थे।

    “अस्पताल का दृश्य बेहद अफरातफरी भरा था”

    वहीं रमेश के चचेरे भाई महेश पवार, जो दंपति को स्वयं एयरपोर्ट तक छोड़कर आए थे, ने कहा, “मैं उन्हें खुद छोड़कर लौटा था। दोपहर बाद जब दुर्घटना की खबर मिली, तो तुरंत संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल किसी ने नहीं उठाया। तभी हमें शंका हुई और हम सब अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।” उन्होंने बताया कि परिवार के लोग सबसे पहले एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ से उन्हें जानकारी मिली कि सभी यात्रियों को असरवा अस्पताल भेजा गया है। “अस्पताल का दृश्य बेहद अफरातफरी भरा था। वहां रात में डीएनए सैंपल लिया गया, लेकिन हमें कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।”

    सरकार से भावनात्मक अपील करते हुए महेश ने कहा, “हम समझते हैं कि प्रक्रिया समय लेती है, लेकिन हमारी भावनाओं का सम्मान किया जाए। एक दिन और लग जाए, लेकिन कृपया हमारे परिजनों के पार्थिव अवशेष हमें संगठित और सम्मानजनक ढंग से सौंपे जाएं। यह केवल मेरी नहीं, सभी पीड़ित परिवारों की मांग है।” इस घटना ने न केवल नडियाद शहर, बल्कि पूरे गुजरात को झकझोर कर रख दिया है। परिजन सरकार से सहानुभूतिपूर्ण और मानवीय व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, ताकि वे अपने प्रियजनों को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दे सकें। Ahmedabad News Updates

    Rajkot Closed Today: अहमदाबाद हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट में बंद का ऐलान