हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home खेल IPL 2024 Perf...

    IPL 2024 Performance: यह हुई बड़ी चूक, जिसके कारण मुंबई इंडियन आईपीएल से बाहर हो गई!

    Harbhajan Singh

    IPL 2024 Performance: नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल 2024 के प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाने का मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन के फैसले को उल्टा करार दिया। हरभजन सिंह, जोकि 10 वर्षों तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में यह टीका-टिप्पणी कर रहे थे। Harbhajan Singh

    5 बार की आईपीएल चैंपियन इस सीजन में अपना कोई शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई और आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गई। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 मैचों की जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिंह ने कहा, ‘‘मैं 10 साल तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहा हूँ। टीम प्रबंधन बढ़िया है, लेकिन इस बार उनका फैसला उल्टा पड़ गया। प्रबंधन समिति भविष्य में भी हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की सोच रहा था, लेकिन यह टीम के लिए अच्छा अहसास नहीं रहा।’’

    हरभजन ने किया पंड्या का समर्थन | Harbhajan Singh

    भज्जी के अनुसार पंड्या को कप्तान बनाने का समय शायद ठीक नहीं रहा होगा और यह फैसला लेने में शायद जल्दबाजी हो गई, इसमें एक साल की देरी हो सकती थी। ‘‘आईपीएल के इस सीजन के दौरान जब टीम खेल रही थी तो कप्तान अलग खेल रहा था और पूरी टीम अलग खेल रही थी, ऐसा प्रतीत हो रहा था। इसलिए मुझे लगता है कि (पंड्या को कप्तान बनाने का) समय सही नहीं था। शायद यह एक साल बाद पंड्या को कप्तान बनाया जा सकता था।’’ हरभजन ने पंड्या का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘यह हार्दिक पंड्या की गलती नहीं है क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के कप्तान भी थे। टीम सामूहिक रूप से नहीं खेली और वरिष्ठ खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि टीम एकजुट है और वैसी ही बनी रहे…।’’

    आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस प्रबंधन को रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना और गुजरात टाइटन्स से हार्दिक पंड्या को खरीदकर उन्हें कप्तानी सौंपना, गलत निर्णय साबित हुआ। 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले रोहित ने फ्रेंचाइजी को 5 ट्रॉफी जीताने में मदद की थी। वहीं दूसरी ओर, पंड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपना प्रशंसकों को रास नहीं आया। Harbhajan Singh

    मोबाइल ने ले ली एक और जान! कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here