हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विरोध करने वा...

    विरोध करने वाले सिरफिरे: मनोहर लाल

    Jind News
    जींद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग सिरफिरे होते हैं, जो अपनी दबंगई चलाते हैं। पहले दबंगई चल जाती थी, अब नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि देखने में आया कि विरोध करने वाले दस व्यक्ति होते हैं। वहां पर सैकड़ों हमारे साथ पार्टी में जुड़ने वाले हैं। यह बात उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के हो रहे विरोध के सवाल के जवाब में कही। वे सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के जींद तथा सफीदों कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जींद जिले की तीन विधानसभा सीटों के भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दस साल की सफलता और जो देश को दिशा दी गई है, उसके आधार पर तथा भाजपा केसंकल्प पत्र के आधार पर आगे बढ़ेंगे। Jind News

    भ्रष्टाचार की हर तकनीक को फेल किया

    पूर्व सीएम मनोहर लाल कैबिनेट के फर्जी लेटर के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार करने वालों की हर तकनीक को फेल किया गया है। मुलजिम को भी पकड़ा गया है। कोई जमाना था जब ऐसा चल जाता था, अब ऐसा नहीं चलता है। कोई भ्रष्टाचार करने वाला आता है तो उसको पकड़ते हैं। साइबर क्राइम करने वाले बहुत से लोगों को पकड़ा गया है। चुनाव मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि वे आज तो सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। दस वर्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिशा देश को दी है। इस दिशा को लेकर और आगे बढ़ेंगे। भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। सरकार द्वारा विकास की अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। Jind News

    कांग्रेस प्रत्याशी जब तक मैदान में आएंगे…

    पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफीदों में पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनाव मैदान में भाजपा के उम्मीदवार अकेले ही दंड बैठक मार रहे हैं। क्योंकि उनके सामने कोई उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं आया है। कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का हालत यह होने वाली है कि जब वे भंडारे के टैंट में पहुंचेंगे तो उन्हें अंदर पूरी नहीं मिलेगी। जब वे टैंट से बाहर आएंगे तो उन्हें चप्पल भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश मे सभी दस सीटें जितेगी। Jind News

    Farmers News: खेतों में धूं-धूं कर जले किसानों के अरमान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here