हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में सरकारी जमीन बेचने वालों का पर्दाफाश

    Those who sell government land in Gurugram busted

    पुलिस ने 2 वकीलों समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    • एचएसवीपी की 2 एकड़ जमीन प्राइवेट कंपनी को बेचकर ठगे थे 2 करोड़

    चंडीगढ़/गुरुग्राम (सच कहूँ ब्यूरो)। गुरुग्राम जिले में सरकार द्वारा ‘अधिग्रहित’ की हुई 2 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से एक निजी कंपनी को बेचकर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने वालों को पदार्फाश हुआ है जिसमें हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अधिवक्ताओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, मनोज यादव ने आज यहां खुलासा करते हुए बताया कि इस्लामपुर गांव की 2 एकड़ भूमि, जो 1993 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा अधिग्रहित की गई थी, को जालसाजों ने फर्जी व जाली दस्तावेजों और गवाहों के आधार पर एक निजी कंपनी को दो करोड़ रुपये में बेच दिया था।

    जल्दी रुपये बनाने के चक्कर में गिरफतार मास्टरमाइंड गाँव झाड़सा निवासी रोहित ठाकरान और गाँव इस्लामपुर के अजय चैधरी ने मिलीभगत करके मूर्ति देवी, लक्ष्मी देवी और बाला देवी के नाम पर अन्य औरतें खड़ी करके उनकी 2 एकड़ पैतृक संपत्ति फर्जी गवाहों को दिखाकर अजय के नाम पर हस्तांतरित करवा दी। इस मामले में सम्पति की असली मालिकों की पहचान करने वाले गवाह चमन लाल अरोड़ा एडवोकेट और सुभाष चंद अरोड़ा एडवोकेट को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

    ऐसे सामने आई धोखाखड़ी

    धोखाधड़ी का पता तब चला जब पीड़ितों में से एक गुप्ता कॉलोनी गुरुग्राम निवासी मूर्ति देवी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्टेट क्राइम ब्रांच (गुरुग्राम यूनिट) ने 18.01.2021 को मास्टरमाइंड रोहित ठाकरान और 21.01.2021 को एडवोकेट चमन लाल अरोड़ा और एडवोकेट सुभाष चंद अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

    पहले सीखा पटवारी का काम फिर दिया कांड को अंजाम

    जांच में खुलासा हुआ कि मास्टरमाइंड रोहित ठाकरान ने निजी तौर पर पटवारी का काम सीखा था और वह अधिग्रहित जमीन के बारे में पूरी तरह से वाकिफ था। रोहित के खाते में अजय चौधरी द्वारा 2 करोड़ में से 29 लाख रुपए ट्रांसफर करने पाए गए हैं। अजय चैधरी ने जिन खातों में पैसे प्राप्त किए हैं उनमें अजय चैधरी द्वारा बैंक में खाता खुलवाते समय अलग-अलग नम्बर के पेन कार्ड प्रयोग करने पाए गए हैं। आरोपी रोहित ठाकरान लड़ाई-झगड़े, शराब तस्करी के मामलों में लिप्त रहा है और उसका सहयोगी आरोपी अजय चौधरी वर्ष 2006 में राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल को गोली मारकर हत्या करने में शामिल रहा है। आगे की जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।