हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल फिरौती के लिए...

    फिरौती के लिए फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों पर पहले भी हत्या का केस दर्ज

    Kaithal News
    Kaithal News: फायरिंग करने की मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी

    पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध देशी पिस्तौल, 6 कारतुस , 2 मोटर साइकिल तथा एक बाइक इंजन बरामद

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप)। Kaithal News: पुंडरी में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में प्रेस वार्ता दौरान जानकारी देते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि 19 मार्च को मामले में वांछित आरोपी गांव पाई निवासी नवीन तथा साहिल व बहादुरगढ़ जिला झज्जर निवासी दीपक उर्फ टोनी को काबू करके अदालत से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। Kaithal News

    डीएसपी ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों द्वारा फिरौती की मांग के एवज में फायरिंग की गई थी। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज है। मामले की जांच दौरान 13 मार्च की रात स्पेशल डिटेक्टिव युनिट पुलिस टीम द्वारा मामले में वांछित आरोपी गांव छुड़ानी जिला झज्जर निवासी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनूप को मार गिराया था। मामले में वांछित एक अन्य आरोपी जगाधरी निवासी अक्षित को भी काबू करके जेल में भेजा जा चुका है।

    मामले की आगामी जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन फायरिंग करने की वारदात में शामिल था। आरोपी साहिल वारदातों को अंजाम देने के लिए लिए क्षेत्र की रेकी करता था तथा आरोपी दीपक अन्य आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने, फरारी कटवाने तथा अन्य सहायता प्रदान करता था।

    आरोपी पहले भी कर चुके है एक व्यक्ति की हत्या | Kaithal News

    पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध देशी पिस्तौल, 6 कारतूस , 2 मोटर साइकिल तथा एक बाइक इंजन बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों द्वारा 15 जनवरी को पाई में एक सचिन नाम के लडके पर जानलेवा फायर किये थे , 18 जनवरी को गाँव छुड़ानी जिला झज्जर में दो व्यक्तियों पर जानलेवा फायर किये थे। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।

    26 फरवरी को आरोपियों द्वारा पूंडरी स्थित मिठाई दुकान के मालिक पर फिरौती की एवज में फायरिंग की गई थी तथा 27 फरवरी को जगाधरी में एक घर में घुस कर जानलेवा फायर किये गये थे। आरोपियों की जिला झज्जर, यमुनानगर तथा कैथल पुलिस तलाश थी।। सभी आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– डीएम-एसपी के साथ कारागार पहुंचे जिला जज, परखी व्यवस्था