चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस ने पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्तियों) द्वारा संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी निर्मित ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है। ग्रेनेड पर पीओएफ (पाकिस्तान आॅर्डनेंस फैक्ट्री) की मार्किंग है, जो सीमा पार संबंधों की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि गुजरात एटीएस के साथ एक समन्वित अभियान में एक आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल कई राज्यों में पुलिस प्रतिष्ठानों को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाने में शामिल था, जिसे अब सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने, उनका पता लगाने और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। Chandigarh News
ताजा खबर
Bomb Threat: फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
कुछ महीने पहले भी मिली थी...
सचिव सुदेश कुमारी ने मंडी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। To...
अदालतों का काम बड़े स्तर पर प्रभावित, जाँच में जुटी पुलिस संगरूर अदालत कॉम्पलेक्स में ‘बम’ रखने की धमकी निकली ‘अफवाह’
अदालतों का काम बड़े स्तर प...
खराब ड्राइविंग का विरोध किया तो दंपत्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
पुलिस ने आरोपियों को किया...
शहर की सड़कों पर ‘मौत का कहर’ ओवरलोड रेत-बजरी वाहन बन रहे यमदूत, प्रशासन बेखबर
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
Operation Muskaan: सीडब्ल्यूसी ने तीन मासूमों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
Agniveer Registration: अग्निवीर के लिए पंजीकरण की अवधि में वृद्धि
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। अग...
Asha Workers Protest: भिवानी में आशा वर्करों का लघु सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...















