हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जैसलमेर में स...

    जैसलमेर में सेना के तीन जवान कोरोना संक्रमित पाये गये

    Corona in haryana

    जैसलमेर। राजस्थान में स्वर्णनगरी जैसलमेर जिले में कल रात सेना के तीन जवान सहित आठ कोरोना पॉजिटव के मामले सामने आये। सैन्य सूत्रों के अनुसार ये तीनों जवान पोकरण में तैनात हैं और हाल ही में कहीं से लौटने के बाद क्वारंटीन में थे। इनकी नमूने जांच के लिये जोधपुर सैन्य अस्पताल के जरिये एम्स जोधपुर भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट कल देर रात को आई। इसके साथ ही जैसलमेर शहर में पांच नए पोजेटिव सामने आए इनमें शिव रोड स्थित एसबीआई बैंक के दो कर्मचारी, दो सुनार पाड़ा और एक तालरिया पाड़ा के हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।