हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रुपनगर में नश...

    रुपनगर में नशीले पाउडर, पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार

    Jalandhar News
    सांकेतिक फोटो

    रुपनगर (सच कहूँ न्यूज)। Rupnagar News: रुपनगर की पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 220 ग्राम नशीला पाउडर व एक पिस्तौल 32 बोर, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने सोमवार को बताया कि जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी व गश्त के माध्यम से नशा तस्करों व शरारती तत्वों की जांच की, जिसके दौरान थाना कीरतपुर साहिब पुलिस ने सुनील कुमार निवासी गांव गोचर, थाना नूरपुरबेदी, मनप्रीत सिंह निवासी नजदीक सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब व वैभव निवासी चोई बाजार श्री आनंदपुर साहिब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 220 ग्राम नशीला पाउडर/पदार्थ व एक पिस्तौल 32 बोर, दो कारतूस बरामद किए तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। Rupnagar News

    एसएसपी ने बताया कि जिला पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से उपमंडल व थाना स्तर पर ‘समाधान कैंप’ भी लगाए जिसके दौरान 230 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। इसके अलावा प्रोजेक्ट ‘संपर्क’ के तहत आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक करने तथा जनता और पुलिस के बीच तालमेल को और बढ़ाने के लिए गांवों में राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस थाने के मुख्य अधिकारी की मीटिंग की गई तथा उन्हें पंजाब नशा विरोधी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। Rupnagar News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Rain News: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम