हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुरुक्षेत्र व...

    कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: दीप प्रज्जवलित कर कांफ्रेंस का शुभारंभ करते हुए कुलपति व अन्य विद्वान।

    नार्वे, अमेरिका, कनाडा, जापान विद्वानों ने पढ़े कांफ्रेस में शोध पत्र

    • डाटा साइंस से ट्रैफिक समस्या का हो सकता है समाधान

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सांख्यिकी विभाग द्वारा इनोवेटिव ट्रेड इन स्टैटिसटिक्स, ऑप्टिमाइजेशन एंड डाटा साइंस विषय पर तीन दिवसीय आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में नार्वे, कनाडा, अमेरिका व जापान समेत अन्य देशों के विद्वानों ने शोध पत्र पढेÞ। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि वैश्विक समस्याओं के समाधान में डाटा साइंस की अहम भूमिका है। Kurukshetra News

    सांख्यिकी डाटा भविष्य का र्इंधन है और समस्या के सही समाधान के लिए डाटा को सही रूप में शोधात्मक दृष्टि से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है ताकि वैश्विक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं, वित्त, व्यापार, विज्ञान, सुशासन कार्यों, पर्यावरण, विभिन्न तकनीकी सर्वेक्षणों में सांख्यिकी व डाटा साइंस का महत्वपूर्ण योगदान है। बड़े-बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की व्यवस्था तथा पर्यावरण प्रदूषण सम्बन्धित समस्याओं को डाटा साइंस के माध्यम से सर्वेक्षण कर समाधान किया जा सकता है।

    नवाचार के लिए किया प्रोत्साहित | Kurukshetra News

    जापान के प्रो. कुनिओ शिमिजु (जापान) ने भारत और जापान के बीच गहरे संबंध स्थापित करने के लिए इस प्रकार की कांफ्रेंस का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने भावी शिक्षकों को डाटा साइंस में नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कांफ्रेंस वैश्विक स्तर पर नए आयाम स्थापित करती हैं। वेस्टर्न नॉर्वे यूनिवर्सिटी आॅफ एप्लाइड साइंसेज, हाउगेसुंड के प्रो. अजीत के. वर्मा ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी और क्रांति की अहम् भूमिका है। Kurukshetra News

    डाटा साइंस के साथ तकनीक का प्रयोग अनेक नवीन शोधात्मक कार्यों में किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के निदेशक व सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुकेन्द्र कादियान ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया व अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के उद्देश्य के बारे में बताया। मंच का संचालन छात्रा उपासना ने किया।

    यह भी पढ़ें:– Bikaner Road Accident: बस से भिड़ी कार, हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल और उसकी पत्नी की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here