हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मोटरसाइकिल-का...

    मोटरसाइकिल-कार की भिड़ंत , तीन की मौत

    Road Accident
    सांकेतिक फोटो

    मामा, भांजा व भांजी की मौत, महिला गंभीर घायल

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को पट्टी-तरनतारन रोड पर बाइक-कार की भयानक टक्कर में मामा, भांजा व भांजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे पट्टी के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटनास्थल से कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

    जानकारी के मुताबिक जोगा सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी गांव लोहुका अपनी बहन गुरमीत कौर व उसके बच्चे को गांव कलस से लेकर गांव लोहुका अपने घर आ रहा था कि जब वह प्रेमी पैलस के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार मारूति कार नंबर पीबी 49 ए 5336 ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

    जिस कारण बाइक चालक जोगा सिंह और पीछे बैठे बच्चे सुखमन सिंह और लड़की की मौके पर मौत हो गई। उसकी बहन गुरमीत कौर पत्नी प्रेम सिंह, जोकि गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पट्टी के संधू अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटनास्थल पर पुलिस चौकी कैरों ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी राकेश कक्कड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेजा गया और कार चालक का पता लगाया जा रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।