हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More

    Road Accident: छुट्टी आए फौजी को छोड़ने जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

    Kaithal News
    Kaithal News: छुट्टी आए फौजी को छोड़ने जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: महेंद्रगढ़ जिला के गांव सतनाली से अपने दोस्त फौजी परमिंद्र को चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे 3 दोस्तों की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। रात करीब 2 बजे कैथल के गांव करोड़ा के पास से निकल रहे नेशनल हाईवे 152-डी पर एक स्कार्पियो गाड़ी की ट्रक के साथ टक्कर हो गयी और गाडी में सवार तीनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 35 वर्षीय कृष्ण, 25 वर्षीय सुदीप और 32 वर्षीय परविंद्र फौजी है। जांच अधिकारी रामवीर शर्मा ने बताया कि परविंदर भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा में लगा हुआ था, जो कुछ दिनों से छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। Kaithal News

    परमिन्द्र की छुट्टी पूरी होने बाद तीनो युवको वीरवार देर रात स्कार्पियो गाड़ी में चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। तेज बारिश के कारण रास्ते में एक ट्रक धीरे-धीरे चल रहा था, तभी अचानक उनकी गाड़ी की टक्कर हाईवे पर चल रहे ट्रक से हो गई और मौके पर ही तीनों युवकों को मौत हो गई। तीनों युवकों के शव को बाहर निकलने के लिए गैस सिलेंडर कटर लेकर आना पड़ा े उसके बाद कटर से गाड़ी के कई हिस्से काटकर ही शव बाहर निकाले गये बाद में सभी युवको के शवो को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है। हादसे के बाद परिजन भी मौके पर पहुँच गये थे। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– लीला राम गुर्जर से अधिक धनवान है रणदीप सुरजेवाला का बेटा आदित्य

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here