हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Tehran Police: ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों को तेहरान पुलिस ने सकुशल रिहा कराया

    Tehran News
    Tehran Police: ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों को तेहरान पुलिस ने सकुशल रिहा कराया

    Tehran Police: तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान में पिछले महीने लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों को ईरानी पुलिस ने सफलतापूर्वक बचा लिया है। इस बात की जानकारी भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार ये तीनों युवक एक स्थानीय ट्रैवल एजेंसी द्वारा ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ईरान लाए गए थे, लेकिन तेहरान पहुंचते ही वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। तीनों व्यक्तियों की पहचान पंजाब राज्य के निवासी जसपाल सिंह, हुसनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। वे पहली मई को तेहरान पहुंचे थे और उसी दिन से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। Tehran News

    ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, इन युवकों को दक्षिण तेहरान के वरामिन क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर इन्हें मुक्त कराया। तस्नीम समाचार आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, अपहरणकर्ताओं के खिलाफ यह अभियान लापता युवकों के परिवारों द्वारा भारतीय दूतावास को जानकारी देने के बाद शुरू हुआ।

    भारतीय दूतावास ने 28 मई को इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा था कि परिवारजनों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला ईरानी अधिकारियों के समक्ष गंभीरता से उठाया गया है। दूतावास ने ईरान सरकार से अपील की थी कि लापता नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें जल्द से जल्द खोजा जाए।

    पीड़ित परिवारों से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी

    बचाव अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि पीड़ित परिवारों को अज्ञात लोगों द्वारा एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। साथ ही, उन्हें धमकी भरे फोन कॉल पाकिस्तान से किए गए नंबरों से प्राप्त हुए, जिससे मामला और भी संवेदनशील बन गया। इसके बाद भारत और ईरान के बीच उच्च स्तरीय कूटनीतिक बातचीत भी तेज़ हो गई। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत में ईरान के दूतावास ने बताया कि ईरानी विदेश मंत्रालय का काउंसलर विभाग इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए है।

    दूतावास ने भारतीय नागरिकों को भी आगाह करते हुए कहा है कि वे किसी अनधिकृत एजेंट या फर्जी ट्रैवल कंपनी के झांसे में न आएं, जो आकर्षक नौकरियों का झूठा लालच देकर उन्हें संकट में डाल सकते हैं। साथ ही, विदेश यात्रा पर जाने से पहले संबंधित दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। Tehran News

    Mass shooting in Toronto: टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी, मचा हड़कंप, एक की मौत, पांच घायल