हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश पुलवामा में म...

    पुलवामा में मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मियों सहित तीन घायल

    Pulwama

    श्रीनगर (एजेंसी)

    दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों की घेराबंदी तथा तलाश अभियान (कासो) के दौरान गुरुवार तड़के आतंकवादियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवानों सहित तीन लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने आज तड़के पुलवामा के दलिपोरा गांव में कासो शुरू किया।

    सुरक्षा बलों के जवानों ने गांव के सभी निकास मार्गों को बंद कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवान जब गांव में एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वाचालिक हथियारों से गोलीबारी शुरू की। सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायीं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान सुरक्षा बलों के दो जावन तथा एक स्थानीय निवासी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों तथा राज्य पुलिस के जवानों को किसी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए मुठभेड़ वाली जगह के आसपास वाले क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। प्रशासन ने पुलवामा में एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।