हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान टवेरा गाड़ी सह...

    टवेरा गाड़ी सहित तीन युवकों का अपहरण

    Toronto News
    Mass shooting in Toronto: टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी, मचा हड़कंप, एक की मौत, पांच घायल
    • लेन-देन का बताया जा रहा है मामला
    • मचा हड़कंप, पुलिस ने कराई नाकाबंदी
    • पुलिस को देख मौके से अपहरणकर्ता हुए फरार

    JaiPur, SachKahoon News: बासंवाड़ा के कोतवाली थाना मंगलवार देर रात को स्कार्पियों में सवार आए आधा दर्जन बदमाशों ने टवेरा सहित तीन युवकों का अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ले इलाके में नाकाबंदी करवाई। वहीं पुलिस को देख अपहरणकर्ता टवेरा सहित तीनों युवक को छोड़ मौके से फरार हो गए। थानाधिकारी मनीष चारण ने बताया कि देर रात को नापला निवासी कान्तिलाल, रामलाल व रमेश टवेरा गाड़ी से बांसवाड़ा रोड पर खेती की जमीन देखने जा रहे थे। इस दौरान महाराणा प्रताप चौराहे के पास स्कार्पियों में सवार होकर आए राजू, हकरू,मोहन , बिरजू , ईश्वर , रामलाल अपने साथियों के साथ आए और टवेरा गाड़ी सहित तीनों का अपहरण कर ले गए। इसी दौरान टवेरा सवार तीनों युवकों का एक साथी सन्जू ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की और जहां स्कार्पियों कार सवार बदमाशों ने पुलिस को देख सूनसान जगह टवेरा सहित तीनों युवकों को छोड़ मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि रुपयों की लेन-देन को लेकर इस वारदात को अन्जाम दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here