हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Delhi Weather Update: दिल्ली में तीन दिन और भारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Delhi Weather Update
    Delhi Weather Update: दिल्ली में तीन दिन और भारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    IMD rain alert Delhi: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक मौसम बदलता रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार से रविवार तक शहर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत और इसके समीपवर्ती पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। IMD के ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी देखी जा सकती है, लेकिन मौसम में नमी और अस्थिरता बनी रहेगी। Delhi Weather Update

    दिल्ली का मौसम पूर्वानुमान

    1 अगस्त (शुक्रवार):

    • हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के आसार।
    • अधिकतम तापमान: 33–35 डिग्री सेल्सियस
    • न्यूनतम तापमान: 23–25 डिग्री सेल्सियस
    • सुबह: हवाएं उत्तर-पूर्वी दिशा से
    • दोपहर: हवाएं दक्षिण-पश्चिमी दिशा से
    • शाम-रात: दक्षिण-पूर्व दिशा की हवाएं, गति 10–15 किमी/घंटा

    2 व 3 अगस्त (शनिवार व रविवार):

    • बादलों की आवाजाही बनी रहेगी
    • गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना
    • दिन का तापमान: 34–36 डिग्री सेल्सियस
    • रात का तापमान: 24–26 डिग्री सेल्सियस

    गुरुवार को दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    अधिकतम तापमान: 29.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री कम)

    न्यूनतम तापमान: 24.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री कम)

    मौसम विभाग ने लोगों को रुक-रुक कर होने वाली बारिश और अस्थिर मौसम के चलते सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार हो रही वर्षा के कारण आवागमन में बाधा और नीचे इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

    UPI New Rules: आज 1 अगस्त से UPI के नए नियम लागू