हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Cyber Fraud: ...

    Cyber Fraud: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 68 लाख रुपए ठगने के मामले में महिला सहित तीन लोग दिल्ली से काबू

    Sirsa News
    Sirsa News: पुलिस गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी।

    करीब 1.25 लाख की ठगी की राशि व वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद, आरोपियों के खातों में 9 लाख रूपए की राशि भी फ्रिज करवाई

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Cyber Fraud: साइबर थाना पुलिस टीम ने वर्क फ्रॉम होम के जरिए,घर बैठे लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर, ऐलनाबाद कस्बे की एक महिला से 67 लाख 80 हजार 277 रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में महिला सहित तीन लोगों को दिल्ली से काबू कर लिया है। Sirsa News

    विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अनिल कुमार पुत्र जमेली यादव निवासी केके कॉलोनी सोदानसी, जिला रामगढ़, झारखंड, गौरव पुत्र अनिरुद्ध निवासी मधुबनी बिहार व निधि पुत्री बृजमोहन निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारती पुत्री दिनेश कुमार वार्ड नं. 17, ऐलनाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ समय पहले उसके मोबाइल फोन पर एक महिला का फोन आया और कहने लगी कि पीडीएफ फाइल में डाटा एंट्री कर आप घर बैठे वर्क फ्रॉम होम के जरिए लाखों रुपए कमा सकते हो। Sirsa News

    इस काम के लिए आपको एक लैपटॉप की आवश्यकता होगी, जो हमारी कंपनी आपको लैपटॉप उपलब्ध करवाएगी,तथा पेपर वर्क के लिए आपको 1500 रुपए हमारी कंपनी के अकाउंट में ट्रांजैक्शन करने होंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार पीड़ित लड़की साइबर अपराधियों के लुभाने आॅफर में आकर कम समय में ज्यादा रुपय कमाने के चक्कर में पड़ गई। पीड़ित लड़की से पेंडिंग जीएसटी के नाम पर बार-बार दबाव डालकर यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन करवाई गई और रुपये न डालने की एवज मे पहले वाली रकम रिफंड नहीं होने का दबाव बनाया गया।

    जब तक पीड़ित लड़की को एहसास हुआ तब तक साइबर अपराधियों ने यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए, लड़की को 67 लाख 80 हजार 277 रुपए का चूना लगा दिया था। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर थाना में ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान साइबर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल,गौरव व निधि को ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर दिल्ली से काबू कर लिया। Sirsa News

    पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशान देही पर करीब एक लाख 25 हजार रुपए की ठगी की राशि व वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने पूछताछ कर जांच के दौरान गौरव के खाते के 4 लाख रुपए व निधि के खाते के 5 लाख रुपए फ्रीज करवाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:– Kisan News: सरसा के इस किसान ने परंपरागत फसल की जगह बोई सौंफ, कमाई इतनी की आप भी हो जाओगे हैरान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here