हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पानी की डिग्ग...

    पानी की डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    Hisar News
    Hisar News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा

    जैसलमेर (एजेंसी)। राजस्थान के सीमांत जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र में आज सुबह पानी की डिग्गी में डूबने से दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जियेवाली गांव में सुबह गांव की गंवरी पैर फिसल जाने से पानी की डिग्गी में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसका देवर रमेश ने डिग्गी में छलांग लगा दी। रमेश एवं उसकी भाभी को डूबता देख रमेश की पत्नी रानी ने भी उन्हें बचाने के लिए डिग्गी में कूद गई। लेकिन तीनों ही डिग्गी में डूब गये। डिग्गी में डूब जाने से तीनों की मृत्यु हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।