हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बस की टक्कर स...

    बस की टक्कर से बाइक पर सवार तीन जने घायल

    Abohar News
    बस की टक्कर से बाइक पर सवार तीन जने घायल

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। रावतसर में बाईक पर माथा टेककर आ रहा एक व्यक्ति और उसकी बहन व भांजी को गांव शेरगढ़ (Shergarh) के निकट एक बस ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार तहसील मलोट के गांव दाबड़ा निवासी मंगा राम ने बताया कि उसकी पत्नी खुशी, बेटी अंजली अबोहर निवासी उसके साले के साथ बाईक पर सवार होकर रावतसर में

    माथा टेकने के लिए गए थे, जब शाम को वह वापिस आ रहे थे तो हनुमानगढ़ जिले के गांव शेरगढ़ के पास एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें हनुमानगढ़ के ही अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद आज वह उन्हें अबोहर लाया और यहां के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी बेटी अंजलि की हालत गंभीर देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया। बताया जाता है कि लड़की के सिर में गहरी चोटें आई हैं। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– हर राज्य में कांग्रेस दे रही है जनता को गारंटी : मोहन प्रकाश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here