हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ तीन छात्र रहस...

    तीन छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब

    Three students missing under mysterious circumstances

    न स्कूल पहुंचे और न लौटे घर

    परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। रहस्यमय परिस्थितियों में तीन स्कूली छात्र लापता हो गए। ये छात्र आपस में दोस्त बताए गए हैं, जो घर से तो स्कूल के लिए आए थे, लेकिन न स्कूल पहुंचे और न ही वापिस घर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदर कालोनी खेड़ी गुजरान निवासी राकेश कुमार शुक्ला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी कि गत 1 अगस्त को वह अपने बेटे अनिकेत कुमार (17 वर्ष) को सेक्टर-23 स्थित बी.पी. सीनीयर सैकेंडरी स्कूल के गेट पर छोड़कर गया था। परंतु वह न तो स्कूल गया और न ही घर वापिस आया।

    पता चला है कि उसके साथ उसकी कक्षा में पढ़ने वाले दो दोस्त गोविंद (18) व सुभांशु (16) भी गायब है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह तीनों छात्र एक अगस्त को स्कूल नहीं आए और आसपास भी नहीं देखे गए। अब वह कहां गए, इसके बारे वह कुछ नहीं कह सकते। वहीं जांच अधिकारी एसआई अलुमुद्दीन का कहना है कि शिकायत के आधार पर 346 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, छात्रों की तलाश की जा रही है।