हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलवामा में स...

    पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

    Encounter in Pulwama

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा में अवंतिपोरा के गोरापोरा इलाके में शुक्रवार तड़के संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी की।

    अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए जो एक पुलिसकर्मी को कुलगाम स्थित निवास से अगवा कर भागने का प्रयास कर रहे थे। गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।