हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गोदाम से 3 टन...

    गोदाम से 3 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे जब्त

    Sangrur News

    संगरुर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। जिले के सुनाम से प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को एक गोदाम पर छापेमारी कर तीन टन प्रतिबंधित प्लास्टिक (Sangrur News) के लिफाफे जब्त किए। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के संगरुर कार्यालय के एसडीओ-कम – सहायक पर्यावरण इंजीनियर विपन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला रोड सुनाम स्थित एक गोदाम में टीम की तरफ से गई औचक छापेमारी के दौरान सूरज इंटरप्राइजेज ने अवैध रुप से प्रति 25 किलो वजन की 119 गांठों में से 2975 किलो प्लास्टिक के लिफाफे (कैरी बैग) पाए गए।

    यह भी पढ़ें:– सभी प्रदेश दूसरे राज्यों में चल रहे नये उद्यमों से सीख कर प्रेरणा लें: मीत हेयर

    उन्होंने बताया कि यह लिफाफे बैन किए हुए हैं इस लिए इनका भंडार करना गैर कानूनी है। (Sangrur News) उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संबंधित व्यक्ति की तरफ से ए कैरी बैग गुजरात से लाए गए थे, जिन्हें इस गोदाम में रख कर अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जाना था। गौरतलब है कि पंजाब में सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, बिक्री और खरीद पर रोक लगी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here