हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब टैम्पू पलटने ...

    टैम्पू पलटने से शोक सभा में जा रही तीन महिलाएं चोटिल

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव धर्मपुरा में किसी शोक सभा में शामिल होने जा रहे लोगों का टैम्पू आलमगढ़ (Alamgarh) के आगे बीच सड़क पर पलटने से उसमें सवार 11 लोगों में से तीन महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। Abohar Road Accident

    इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नंबर 14 सहित कुछ अन्य स्थानों से कई लोग एक टैंपू में सवार होकर गांव धर्मपुरा में किसी शोक सभा में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान जब यह टैम्पू आलमगढ़ से आगे निकला तो अचानक सड़क खराब होने के कारण यह टैंपू पलट गया। जिससे उसमें सवार करीब 11 लोगों में से तीन महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिनकी पहचान गली नंबर 14 निवासी सुनीता पत्नी विजेंन्द्र, विमला पत्नी सोहन लाल तथा ऊषा पत्नी मान सिंह के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पलटे हुए टैंपू को सड़क के किनारे लगाया। इधर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। Abohar Road Accident

    यह भी पढ़ें:– RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई को

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here