हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पलवल में घर ज...

    पलवल में घर जाती युवती को 3 युवकों ने अपहरण कर कुंए में फेंका

    Gurugram News
    Gurugram News: महिला से दुराचार किया, पति को अगवा करके की हत्या और शव दफना दिया

    पलवल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पलवल में 3 युवकों द्वारा एक युवती का अपहरण कर जंगल में उसके साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश (Palwal News) में आया है। जानकारी अनुसार बाद में युवती को कुएं में फेंक कर युवक फरार हो गए। युवती का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने युवती को बाहर निकाला। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित 3 के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– मौत का मोड़, अनियंत्रित हुई 2 कारें, 5 दोस्त बनें काल का ग्रास

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और ज्यादातर घर से बाहर रहता है। उसकी बेटी अपने घर से पुराने घर जा रही थी। रास्ते से इस्ताक व दो अन्य युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। इस दौरान उसकी बेटी ने शोर मचाना चाहा तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवक उसकी बेटी का अपहरण कर जंगल में ले गए और उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों ने युवती को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

    युवती को कुएं से बाहर निकाला

    उसकी बेटी ने पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो युवकों ने उसकी बेटी को कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। (Palwal News) ऐसे में उसकी बेटी चिल्लाई तो आस-पास के लोग उसकी बेटी की आवाज सुनकर आए और उसे कुएं से बाहर निकाला। लेकिन इस दौरान उसकी बेटी बेहोश हो चुकी थी, वह अपनी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। होश में आने के बाद उसकी बेटी ने आपबीती पूरी घटना उन्हें बताई।

    युवती के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने इस्ताक सहित 3 युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 376डी, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here