नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: जिला पुलिस ने गांव ढूकड़ा में हुई लूट की वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी परेड निकाली। गांव ढूकड़ा निवासी गोपीराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मार्च की रात तीन नकाबपोश युवक उसकी ढाणी में घुस आए। उन्होंने गोपीराम और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। घर की तलाशी लेने पर कोई कीमती सामान नहीं मिला, लेकिन जाते समय आरोपी उसकी पत्नी के कानों की बालियां और नाक का कोका छीन ले गए तथा जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर थाना नाथूसरी चौपटा में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान जमाल पुलिस चौकी की टीम ने सुराग जुटाते हुए गांव बकरियांवाली से तीन संदिग्ध युवकों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढूकड़ा निवासी दीपक, मदन और धिगतानियां निवासी जगदीप के रूप में हुई। Nathusari Chopta News
जमाल चौकी पुलिस ने आरोपियों को जमाल गांव के बस स्टैंड और गलियों में हथकड़ी लगाकर परेड कराई। आरोपियों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उनकी गर्दनें झुकी हुई थीं। वहां मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान थे। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों ने पहली बार लूट की वारदात को अंजाम दिया है और उनका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने उन्हें सबक सिखाने और अन्य शरारती तत्वों को चेतावनी देने के लिए यह परेड निकाली। Nathusari Chopta News
यह भी पढ़ें:– भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी का जन्मदिन मनाया















