हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना में डूब...

    यमुना में डूबे हरियाणा के तीन युवक, दो की मौत

    Hardoi News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना। गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने आये तीन युवक यमुना में डूब गए, जिनमें से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक को यमुना किनारे बैठे लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    गर्मी से बचाव के लिए यमुना ब्रिज के निकट नहा रहे थे तीनों दोस्त

    मंगलवार दोपहर पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी निवासी विकास(18) पुत्र लोकेंद्र, प्रिंस(19) पुत्र ऋषिपाल व शिवा पुत्र रवि यमुना में नहाने के लिए आये हुए थे। तीनों युवक ब्रिज के निकट यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान नहाते वक्त तीनों युवक यमुना के गहरे पानी में डूब गए। युवकों को डूबता देख किनारे बैठे लोगों ने शोर मचा दिया, जिस पर यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निकटवर्ती गांव निवासी प्राइवेट गोताखोरो को मौके पर बुला लिया। गोताखोरों ने यमुना में डूबे युवकों की तलाश शुरू की गई।

    कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने यमुना में डूबे युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक विकास व प्रिंस की यमुना के पानी में दम घुटने से मौत हो चुकी थी। जबकि शिवा को पहले ही किनारे बैठे लोगों ने कपड़े की रस्सी से बाहर खींच लिया था। मामले की सूचना पर मृतक युवकों के रोते-बिलखते परिजन यमुना ब्रिज पर पहुंचे। वहीं, पंजीठ चौकी प्रभारी एसआई कमल किशोर भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने मृतक युवकों के शवों को पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    धूं-धूं कर जल उठा बाजार में रखा ट्रांसफॉर्मर, हड़कंप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here