हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नाबालिग को फु...

    नाबालिग को फुसलाकर अगवा कर ले उड़े तीन युवक

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: नगर पंचायत औरंगाबाद के दो संविदा कर्मियों ने इन्सानियत को किया शर्मसार

    पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नामजदों को तलाश रही पुलिस

    बुलन्दशहर (कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरजावली से तीन युवक एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। पीड़िता के पिता ने तीनों को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने नामजदों को तलाशा सभी नामजद फरार मिले। अगवा लड़की का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरजावली में एक व्यक्ति टैंट का कारोबार करता है। उसके यहां कारोबार के सिलसिले में तीन युवकों का आना जाना था।

    आरोप है कि तीनों ने टैंट व्यवसायी की चौदह वर्षीय नाबालिग भतीजी को अपने प्रेम जाल में फांस लिया और होली के दिन लड़की को अपने साथ भगा कर ले गए। अगवा लड़की ने इसी वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। लड़की को ग़ायब देख परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। किसी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लड़की को तीन युवक अपने साथ ले गए हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर तीनों को नामजद करते हुए अपनी लड़की तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाशा सभी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। अगवा लड़की का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। Bulandshahr News

    थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर ललित उर्फ अन्नी निवासी युनुस पुर थाना नरसेना तथा धर्मेन्द्र व हिमांशु निवासी जुगसाना थाना जहाँगीराबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी को शीघ्र बंदी बना लिया जायेगा और अगवा लड़की को बरामद किया जायेगा। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– नशा तस्कर ने पुलिस पर फावड़े और गंडासे से किया हमला, जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here