हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशा तस्कर ने ...

    नशा तस्कर ने पुलिस पर फावड़े और गंडासे से किया हमला, जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

    Gurugram Crime News
    सांकेतिक फोटो

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर जिले में दासुया में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक संदिग्ध नशा तस्कर मारा गया जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। होशियारपुर पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि दासुया की पुलिस टीम ने सुच्चा सिंह (50) के घर छापेमारी की थी। इस दौरान सुच्चा सिंह ने पुलिस पार्टी पर फावड़े और गंडासे से हमला कर दिया, जिसमें सहायक उप निरीक्षक सतनाम सिंह और हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह घायल हो गये। पुलिस ने तब आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिसमें सुच्चा सिंह मारा गया। घायल पुलिसकर्मियों को दासुया के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि सुच्चा सिंह अपने घर से हेरोइन बेचता था।

    यह भी पढ़ें:– Aam Aadmi Party: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप ने कैथल के पेहवा चौक पर किया प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here