हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संगरूर के तीन...

    संगरूर के तीन गांवों में विकास कार्यों की शुरुआत

    Bhawanigarh News
    Bhawanigarh News: विकास कार्यों की शुरूआत पर उपस्थित विधायिका नरिंदर कौर भराज और स्थानीय प्रतिनिधि।

    आप सरकार संगरूर को आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्ध: भराज

    भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: संगरूर हलके की विधायिका नरिंदर कौर भराज ने बुधवार को हलके के तीन गांवों चन्नों, बालद खुर्द और राजपुरा में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार संगरूर हलके को आदर्श बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विधायिका ने बताया कि गांव चन्नो में 5 लाख रुपये की लागत से एस.सी. समुदाय की धर्मशाला का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं गांव बालद खुर्द में तीन कार्य शुरू किए गए हैं- चौक के लिए 2 लाख रुपये, श्री रविदास धर्मशाला के नवीनीकरण के लिए 3 लाख रुपये और वाल्मीकि धर्मशाला के नवीनीकरण के लिए 3 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। Bhawanigarh News

    गांव राजपुरा में 4 लाख रुपये की लागत से एस.सी. धर्मशाला के विस्तार और नवीनीकरण का कार्य शुरू किया गया। विधायिका ने कहा कि इन कार्यों से गांवों में सामाजिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। विधायिका ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग, विशेषकर अनुसूचित जातियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने विधायिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से गांवों में सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। Bhawanigarh News

    यह भी पढ़ें:– चंडीगढ़ में गैंगस्टर, पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार