हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home चंडीगढ़ चंडीगढ़ में गै...

    चंडीगढ़ में गैंगस्टर, पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

    Chandigarh News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़ (ब्यूरो)। Chandigarh News: पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ शहर में बुधवार सुबह हरियाणा के एक गैंगस्टर और चंडीगढ़ पुलिस की आॅपरेशन सेल टीम के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब पांच राउंड फायंिरग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हालांकि सूझबूझ और सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। Chandigarh News

    गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुकेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे घेर लिया। मुठभेड़ के बाद मौके से पांच खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है।