हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश अगले चौबीस घं...

    अगले चौबीस घंटों में तेज हवा के साथ गर्जन और ओलावृष्टि के आसार

    सरसा में आंधी के साथ हुई बारिश

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में तेज हवा तथा कहीं कहीं हल्की बारिश हुई तथा अगले दो दिन तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और कल कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। समाचार लिखे जाने तक हरियाणा के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले अड़तालीस घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं तथा कहीं कहीं गर्जन ,तेज हवा के साथ ओले गिरने या बारिश की संभावना है।

    चंडीगढ सहित क्षेत्र कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने से पारे में गिरावट आ गयी तथा चंडीगढ़ ,रोहतक तथा सिरसा का पारा 25 डिग्री , अंबाला , करनाल , नारनौल का पारा क्रमश: 22 डिग्री तथा हिसार 23 डिग्री रहा। पंजाब में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई जिससे अमृतसर का पारा 23 डिग्री , लुधियाना 24 डिग्री , पटियाला 23 डिग्री , पठानकोट 24 डिग्री , आदमपुर 23 डिग्री , हलवारा 24 डिग्री , गुरदासपुर 20 डिग्री, बठिंडा 25 डिग्री तथा फरीदकोट का पारा 25 डिग्री रहा।