हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार शादी करते समय...

    शादी करते समय किन बातों का ध्यान रखें? | Ram Rahim

    ram rahim

    सवाल: बच्चों के रिश्ते करते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिये?
    जवाब: बच्चों के रिश्ते करते समय अगर धर्म को ध्यान में रखें तो  ये देखना चाहिये कि कोई नशा न करता हो, कोई बुरे कर्म न करता हो, कोई शैतान न हो, इंसानियत पर चलने वाला हो। और डॉक्टरी लिहाज से देखें तो उनके ब्लड सैंपल भी जरूर चेक होने चाहिये। क्या पता कोई ऐसी बीमारी न हो, जिसकी वजह से वो बीमारी बच्चों में आ जाए। जैसे बॉडी मसल की बीमारी होती है कुछ ब्लड आपस में ऐसे होते हैं, ज्यादा तो डॉक्टर बता सकते हैं, जिनका मिलाप होने से, अगर लड़का होगा तो उसके मसल डेड हो जाते हैं और अगर लड़की है तो उसके मसल सही रहते हैं। तो इन्हीं वजह से इस बात ध्यान रखना चाहिये।

    सवाल: गुरु जी, बच्चों को अच्छे संस्कार कैसे दें ?
    जवाब: आप खुद अच्छे बनिये, उनके सामने एक मिशाल रखिये, खुद झूठ न बोलिये, तो ही बच्चा झूठ नहीं बोलेंगे, खुद गालियां न दें उनके सामने, तो ही बच्चा गाली नहीं देगा, तो अच्छे संस्कार सबसे पहले मां और फिर बाप, बहन भाई दे सकते हैं। वहां से शुरूआत कीजिये, खाना नाम जपकर बनाईये, सही धर्मों के अनुसार चलिये। आप पहले मास्टर, टिचर हैं जिनसे बच्चा संस्कार सिखता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here