हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More

    Tiranga Yatra: शिकोहाबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा, दिखा जश्न का माहौल

    Firozabad News
    Firozabad News: शिकोहाबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा, दिखा जश्न का माहौल

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Shikohabad Tiranga Yatra: रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिकोहाबाद नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय…, मेरा रंग दे बसंती चोला… , वंदे मातरम् के गगन भेदी जयकारों से गूंज उठा। यात्रा चौमुखी मंदिर से निकली , जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कुछ देर रुकने के बाद बड़ा बाजार तिदरी चौराहा पर जाकर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। Firozabad News

    राष्ट्रीय बंधुत्व एवं आजादी के पवित्र पावन राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। रविवार को शाम 5:30 बजे चौमुखी महादेव मंदिर से यात्रा शुरु हुई। जो एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा स्थित शहीद स्मारक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नगर पालिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बड़े बाजार चौराहे पर समाप्त हुई। कई मीटर लंबा तिरंगा भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लेकर चला जा रहा था। Firozabad News

    इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ रामकैलाश यादव, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा शिवम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष विष्णू सक्सेना, विपिन गर्ग, सतीश यादव, राजीव गुप्ता, सीए अवधेश पाठक, नीता धनगर, शेखर अग्रवाल, संजीव आहूजा, अरविंद गुप्ता, रजत शाह, लखपति सिंह, सभासद आशुतोष वर्मा, गगन कठेरिया, अप्पू यादव, माधुरी भारद्वाज आदि थे। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– Tiranga Yatra: भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा तीतरवाड़ा