हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More

    Tiranga Yatra: घरौंडा में निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

    Gharaunda News
    Gharaunda News: घरौंडा में निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

     देशभक्ति की भावना को प्रबल करेगी तिरंगा यात्रा

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: शहर में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य शहीदों को नमन करना और राष्ट्रीय महापर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाना है। शहर की सामाजिक, धार्मिक और अन्य संगठनों की बैठक में बताया गया कि तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन से शाम 4 बजे शुरू होगी और रेलवे रोड से होती हुई पक्का पुल धाम ऊंचा सामना तक पहुंचेगी।

    विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण करेंगे तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

    तिरंगा यात्रा को बाइक रैली के रूप में निकाला जाएगा और इसका नेतृत्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण करेंगे। शहर के लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है और सभी लोग इस यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयार हैं। Gharaunda News

    तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह यात्रा राष्ट्रीय महापर्व के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है और इसका नेतृत्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण करेंगे। उन्होंने शहर के सभी निवासियों से अपील करी है कि वे तिरंगा यात्रा में शामिल हों और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। Gharaunda News

    यह भी पढ़ें:– पोंग बांध से छोड़ा पानी, टांडा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न