हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना को हरा...

    कोरोना को हराना है, याद रखिए ये चार बातें : पीएम

    Narendra Modi

    मोदी ने देशवासियों से टीका उत्सव को सफल बनाने का किया आग्रह

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से कोरोना महामारी के खिलाफ देश भर में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज से शुरू किए जा रहे टीका उत्सव को पूरी तरह सफल बनाने का आग्रह किया है। मोदी ने रविवार को ट्विट कर लोगों से कहा, ‘आज से हम सभी, देशभर में टीका उत्सव की शुरूआत कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के इस चरण में देशवासियों से मेरे चार आग्रह हैं।’ प्रधानमंत्री ने नमो ऐप पर अपने चारों आग्रह के बारे में विस्तार से लिखा है। उन्होंने कहा है, ‘आज 11 अप्रैल यानि ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरूआत कर रहे हैं। ये ‘टीका उत्सव’ 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा। ये उत्सव, एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरूआत है। इसमें हमें व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ ही सामाजिक साफ सफाई पर विशेष बल देना है।

    Wear Mas

    उन्होंने कहा, ‘हमें ये चार बातें, जरूर याद रखनी है। प्रत्येक व्यक्ति एक व्यक्ति को टीका लगवाये, यानि जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें। प्रत्येक व्यक्ति एक व्यक्ति की उपचार में मदद करे। यानि जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें। प्रत्येक व्यक्ति एक व्यक्ति को सुरक्षित बनाये, यानि मैं स्वयं भी मास्क पहनूं और इस तरह स्वयं को भी बचाऊं और दूसरों को भी बचाऊं, इस पर बल देना है।’ मोदी ने कहा, ‘चौथी अहम बात, किसी को कोरोना होने की स्थिति में, ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें। जहां पर एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है, वहां परिवार के लोग, समाज के लोग ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाएं।

    यह भी पढ़े – जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    भारत जैसे सघन जनसंख्या वाले हमारे देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण तरीका ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ भी है। उन्होंने कहा कि एक भी पॉजिटिव केस आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी टेस्टिंग कराना बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे, इसका पूरा प्रयास समाज को भी करना है और प्रशासन को भी। एक भी वैक्सीन का नुकसान ना हो, हमें ये सुनिश्चित करना है। हमें जीरो वैक्सीन वेस्ट की तरफ बढ़ना है। इस दौरान हमें देश की वैक्सीनेशन क्षमता के आॅप्टिमम यूटिलाइजेशन की तरफ बढ़ना है। ये भी हमारी कपैसिटी बढ़ाने का ही एक तरीका है। मुझे पूरा विश्वास है, इसी तरह जनभागीदारी से, जागरूक रहते हुए, अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, हम एक बार फिर कोरोना को नियंत्रित करने में सफल होंगे। याद रखिए-दवाई भी, कड़ाई भी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।