हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मृतक किसानों ...

    मृतक किसानों की अंतिम अरदास आज, प्रियंका और टिकैत पहुंचे

    लखीमपुर खीरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंची। यहां वे 3 अक्टूबर को हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेंगी। प्रियंका के अलावा किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी यहां पहुंचे। इससे पहले किसानों के लिए अखंड पाठ का आयोजन किया गया था, जो आज समाप्त हो रहा है। यहां सोमवार से ही किसानों का आना शुरू हो गया था। पंजाब और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में किसान लखीमपुर खीरी पहुंचे हैं।

    किसान नेताओं ने कहा कि आज 12 तारीख को लखीमपुर से ही किसानों की अस्थि कलश यात्रा यूपी में शुरू होगी। किसानों की अस्थियां लेकर किसान हर राज्य में जाएंगे और विसर्जन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को दशहरा के दिन सभी किसान भाजपा के शीर्ष नेताओं का पुतला दहन करेंगे। 18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोकी जाएंगी। किसान संगठन 26 को लखनऊ में महापंचायत भी करेंगे। बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों सहित 9 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में एसआईटी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टैनी के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।