हमसे जुड़े

Follow us

34.9 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home देश सिविल अस्पताल...

    सिविल अस्पताल में महिला पर फेंका टॉयलेट क्लीनर, जाने क्या है मामला…

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में एक महिला पर फेंका गया ज्वलनशील पदार्थ फर्श पर बिखरा हुआ, मौके पर तैनात पुलिस।

    नागरिक अस्पताल में पति की महिला दोस्त समझकर दूसरी महिला पर फेंका टॉयलेट क्लीनर

    • चुन्नी का रंग देखकर गलतफहमी में टॉयलेट क्लीनर फेंकने की कही बात

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रविवार की देर रात जमकर बवाल हुआ। यहां उपचार कराने पहुंची एक महिला पर दूसरी महिला ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक व एक महिला को काबू किया। महिला ने गलतफहमी में ज्वलनशील पदार्थ फेंका था। महिला ने इसे टॉयलेट क्लीनर बताया है।

    जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक महिला इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर 10 में पहुंची थी। इस दौरान एक महिला ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग में घुसकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हमला कर दिया। यह सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। डॉक्टर द्वारा महिला को बयान देने के लिए फिट घोषित करने के बाद महिला का बयान दर्ज किया गया। घायल महिला ने अपने बयान में बताया कि वह करीब चार वर्ष पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी। यहां पवन नामक व्यक्ति के साथ सेक्टर-72 गुरुग्राम में एक फ्लैट में रह रही थी। रविवार आठ मार्च 2026 को पवन ने उसके साथ मारपीट की। जब वह सिविल अस्पताल सेक्टर-10 में इलाज करवाने पहुंची, इस दौरान उस पर एसिड फेंक दिया। जिससे उसके कपड़े जल गए। Gurugram News

    इस शिकायत के आधार पर एसिड अटैक के संबंध में थाना सेक्टर-10ए गुरुग्राम में एक केस तथा मारपीट करने से संबंधित एक केस बादशाहपुर थाना में दर्ज किया गया। पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-10 गुरुग्राम की टीम ने इस मामले में आरोपी पवन निवासी जिला रेवाड़ी को गुरुग्राम से काबू किया गया। साथ ही एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला साक्षी निवासी बावल जिला रेवाड़ी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने पति की दोस्त के धोखे में चुन्नी का रंग देखकर गलतफहमी से दूसरी महिला पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि इस घटना में पवन का कोई रोल, भूमिका सामने नहीं आई है। गिरफ्तार महिला से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें:– बहुचर्चित मनीषा मर्डर मिस्ट्री को लेकर खाप पंचायतें पहुंची ज्ञापन देने