हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home खेल टोक्यो ओलंपिक...

    टोक्यो ओलंपिक का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शानदार आगाज

    Tokyo Olympics sachkahoon

    मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह ने की भारतीय दल की अगुवाई

    टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में दुनिया में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक का आगाज हुआ। टोक्यो ओलंपिक का आगाज जबरदस्त आतिशबाजी और विभिन्न आयोजनों के साथ हुआ। एमसी मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह ने स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की। 21वें नंबर पर भारतीय दल का पास्ट मार्च निकला। दुनिया में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक का जापान की राजधानी टोक्यो में शानदार आगाज हुआ। टोक्यो ओलंपिक का आगाज जबरदस्त आतिशबाजी और विभिन्न रंगारंग आयोजनों के साथ हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी पर बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। लोगों को कोरोना के खेलों पर पड़े असर के बारे में बताया गया।

    भारत की ओर से छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टोक्यो स्थित जापान के नेशनल स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का परेड शुरू हो गया है। ग्रीस पहला देश है, जिसने अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ ओलंपिक स्टेडियम में प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह में भारत के 19 खिलाड़ियों और छह अधिकारियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। 125 भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा हैं। कोरोना के कारण करीब एक साल की देरी से हो रहे ओलंपिक आयोजन में कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

    कोरोना के कारण सभी देशों ने उद्घाटन समारोह में अपना छोटा दल ही भेजा है। सबसे पहले ग्रीक ओलंपिक दल ने स्टेडियम में मार्च किया। समारोह के दौरान बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस को ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार से नवाजा गया। जापान के सम्राट नारुहितो का नेशनल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने स्वागत किया। इससे पहले जापान के सुप्रसिद्ध एथलीट जापान के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ स्टेडियम में पहुंचे। ओलंपिक का आगाज बेहद शानदार रहा। मंच पर आकर्षक आतिशबाजी की गई और कलाकारों ने मंच पर रंगीन लाइट के साथ में अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। बता दें कि इस बार ओलंपिक में करीब 11,238 खिलाड़ी 33 खेलों में 339 गोल्ड के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।