हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home देश ब्रिटेन के पू...

    ब्रिटेन के पूर्व PM टोनी से मिले हरियाणा CM खट्‌टर

    haryana

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गुरुवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शिष्टाचार मुलाकात की तथा दौरान स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे विषयों पर परस्पर सहयोग करने और नई संभावनाओं को तलाशने पर चर्चा हुई। ब्लेयर ने खट्टर को आश्वासन दिया कि उनकी संस्था टोनी ब्लेयर फेथ फाउंडेशन हरियाणा में स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करेगी।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए भी आयुष्मान भारत योजना तथा चिरायु हरियाणा योजना चलाई जा रही है। सभी जिलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज खोल रही है जिससे न केवल डॉक्टरों की कमी पूरी होगी बल्कि स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि टोनी ब्लेयर फेथ फाउंडेशन के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में और विस्तार होगा तथा स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी अनेक योजनाओं को सूचना प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ा है, जिसके चलते नागरिकों तक योजनाओं और सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने ब्लेयर को बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए एक नया प्रयोग किया है। राज्य में रह रहे हर परिवार को एक इकाई मानते हुए परिवार पहचान पत्र बनाया है। इस एक दस्तावेज में परिवार के प्रत्येक सदस्यों की जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, नौकरी, व्यवसाय, स्व रोजगार इत्यादि जानकारी दर्ज है। अब हर पात्र परिवार को पीपीपी के माध्यम से ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ बिना किसी कार्यालय के चक्कर काटे बिना समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।

    मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाते हुए मिशन योश्यता को आधार बनाया है। युवाओं को नौकरी के लिए अब केवल एक ही बार पंजीकरण करना होता है। इसके अलावा, प्रदेश की पूरी भूमि की बड़े पैमाने पर मैपिंग की जा रही है। एक-एक इंच भूमि का रिकॉर्ड डिजिटली उपलब्ध होगा। इस अवसर पर उन्होंने ब्लेयर को श्रीमद्भगद्वगीता तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल भी उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here